नारायणगढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रेणु ऋषि के निर्देशानुसार हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में काव्य पाठ तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्य डॉ. देवेन्द्र ढींगरा ने विद्यार्थियों को सभी भाषाओं के महत्व को बताते हुए मातृ भाषा को सर्वोपरि कहा क्योंकि मातृ भाषा में ही विद्यार्थी अपनी संवेदनाओं अथवा भावों को सहेजता से प्रकट कर सकता है। हिंदी के महत्व को बढ़ाने और लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करने वाले हिंदी के प्रचार और प्रसार में लगी हुई हिंदी की विभिन्न संस्थाओं से भी अवगत करवाया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितिकेश बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर अनुज और आंचल बीए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान मोना बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम रितिकेश बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान अंकित सैनी और राहुल, तृतीय स्थान अनुज तथा आंचल ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका डॉ. आशा ने किया।