फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी की दुकान पर बेच रहे थे नशीली दवा

Sat, 06 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन ने मॉडल टाउन के गोल चक्कर पर स्थित कबाड़ी की दुकान में नशीली दवाएं बेचने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बरामद कर कबाड़ी और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तस्कर को यूपी से पानीपत आते समय पकड़ा है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीआईए वन टीम ने ड्रग तस्करी के आरोप में अग्रसेन कॉलोनी निवासी मदनलाल को मॉडल टाउन गोल चक्कर और अरविंद्र निवासी शाहलाल, शामली को गांव उग्रा खेड़ी के पास से गिरफ्तार किया है। सीआईए वन प्रभारी अजय मोर ने बताया कि मदनलाल की मॉडल टाउन के गोल चक्कर पर कबाड़ी की दुकान है। पुलिस को मदनलाल के नशीली दवा और इंजेक्शन बेचने की सूचना मिली थी।

सीआईए वन ने मदनलाल की दुकान की तलाशी ली, तो दुकान से नशे के 50 इंजेक्शन, 80 नशे की गोलियां, 650 रिडऑफ, तीन सौ पैपोलेब, 80 एलमेक और 15 एलमेक के इंजेक्शन बरामद हुए। सूचना पर ड्रग जिला अधिकारी परविंद्र मलिक भी पहुंच गए। उन्होंने सभी प्रतिबंधित दवाइयों और इंजेक्शनों के सैंपल लिए।
विज्ञापन


आरोपी मदनलाल ने पूछताछ में बताया कि उसने एक साल पहले नशे की दवाइयां बेचनी शुरू की थीं। नशेड़ी उसकी दुकान पर आकर दवाइयां खरीदते थे। पूछताछ में खुलासा किया कि वह नशे की दवाइयों और इंजेक्शनों को शामली से मंगवाता है।

उग्रा खेड़ी से पकड़ा तस्कर
पुलिस ने मदनलाल की सूचना पर सनौली रोड पर गांव उग्रा खेड़ी के पास नाका लगाकर अरविंद निवासी शाहलाल, शामली को गिरफ्तार किया। अरविंद उस वक्त कबाड़ी मदनलाल को ही नशे की दवाइयां और इंजेक्शन देने आ रहा था। पुलिस ने अरविंद की कार से डाइजालैब के दो हजार इंजेक्शन बरामद किए हैं।

वर्जन ::::::::::
ड्रग तस्करी के दोनों आरोपियों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां और इंजेक्शन मिले हैं। बरामद दवाइयों का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। बरामद दवाइयां सरकार के आदेशों पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

परविंद्र मलिक, जिला दवा नियंत्रक अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें