फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मांस की अवैध मार्केट और खोखे जेसीबी से किए ध्वस्त

विज्ञापन
मीट की अवैध दुकानों को तोड़ते टीम। स्रोत : निगम - फोटो : samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने वीरवार को जाटल रोड समेत शहर के हिस्से में मांस की अवैध मार्केट और खोखों को ध्वस्त कर दिया। टीम ने अवैध रूप से चल रही दुकानों और रेहड़ियों को हटाया। उधर, जिला प्रशासन और नगर नियोजन विभाग ने इंसार और कुटानी के राजस्व क्षेत्र में लगभग 25 एकड़ भूमि पर बनाई जा रही चार अवैध कॉलोनियां को ध्वस्त कर दिया।
सीएसआई जितेंद्र नरवाल की देखरेख में सफाई शाखा ने पुलिस बल को साथ लेकर यह तोड़फोड़ की कार्रवाई की। निगमायुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि शहर में खुले में मांस बेचने, खुले में कटाई करने और बिना वैध लाइसेंस के व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मीट विक्रेता निगम से आवश्यक स्वीकृति और लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही अपना काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार, मांस को हमेशा ढककर रखना अनिवार्य है और खुले में इसे बेचना या काटना पूर्णतः प्रतिबंधित है। बिना लाइसेंस दुकान चलाने पर अब पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
उधर, जिला प्रशासन और नगर नियोजन विभाग ने इस तोड़फोड़ अभियान के दौरान अवैध कॉलोनियों में विकसित किए जा रहे लगभग 15 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को तोड़ा गया। इसके अतिरिक्त, नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए एक अन्य अवैध ढांचे को भी मौके पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने यह चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

मीट की अवैध दुकानों को तोड़ते टीम। स्रोत : निगम- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें