फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध पटाखे, पुलिस अब तक दो जगह ही पकड़ सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कार्रवाई में 20.50 लाख रुपये के पटाखे बरामद, सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार तहसील कैंप, कच्चा कैंप और असंध रोड पर खुलेआम बिक्री
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दिवाली नजदीक आते ही शहर में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण का कारोबार तेज हो गया है। तहसील कैंप, कच्चा कैंप, पुरानी सब्जी मंडी और असंध रोड पुल के नीचे खुलेआम पटाखे बेचे जा रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस अब तक केवल दो जगह कार्रवाई कर पाई है।
बुधवार और वीरवार को हुई इन कार्रवाइयों में करीब 20.50 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए गए हैं, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन शहर में इनका कारोबार जारी है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से कई जगह दुकानों के बाहर स्टॉल लगाकर पटाखे बेचे जा रहे हैं। तहसील कैंप, कच्चा कैंप और पुरानी सब्जी मंडी में खुलेआम बिक्री हो रही है। वहीं, असंध रोड पुल के नीचे भी स्टॉल लगाए गए हैं। बड़े पटाखे और स्काई शॉट गोदाम से मंगवाकर देने की बात सामने आ रही है।

ज्योति कॉलोनी में घर से दो लाख के पटाखे बरामद
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने असंध रोड स्थित न्यू ज्योति कॉलोनी में एक घर से बिना लाइसेंस रखे पटाखों के पांच बोरे बरामद किए। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी अरविंद की देखरेख में पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

उग्राखेड़ी में पशुबाड़े से 18.50 लाख के पटाखे जब्त
सीआईए-3 की टीम ने उग्राखेड़ी गांव में एक पशुबाड़े और महिंद्रा थार गाड़ी से करीब 18.50 लाख रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए। आरोपी के पास इनके भंडारण और बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इस मामले में थाना चांदनी बाग में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जिले में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पुलिस टीमों को लगातार गश्त करने और ऐसे लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -विकास चहल, डीएसपी मुख्यालय।
33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें