फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्रीन बेल्ट की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) ने शहर के सेक्टरों हुए अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ कमर कस ली है। विभाग की जमीन या सड़क पर कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन किसी भी तरह की अनदेखी करने के मूड में नहीं है। एचएसवीपी विभाग की तरफ से अब निरंतर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) ने जीटी रोड स्थित सेक्टर-आठ में ग्रीन बेल्ट और विभाग की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया। संपदा अधिकारी पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि विभाग द्वारा आगे भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कब्जामुक्त चलाया जाएगा। उन्होंने विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग जल्द से जल्द अतिक्रमण वाली जगह खाली कर दें, अन्यथा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और विभाग की जमीन को खाली कराया जाएगा। बीते दिनों डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने संपदा अधिकारी को विभाग की जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करवाने का निर्देश दिया था। इस पर विभाग ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें