फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। चमराड़ा गांव में एक महिला का शव घर में फंखे पर दुपट्टा के फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश निवासी डाहर ने बताया कि उसकी बहन मंजू की शादी करीब चार साल पहले रिंकू पुत्र गंगा राम निवासी चमराड़ा के साथ हुई थी। शादी के बाद मंजू का पति घर से पैसे लाने के लिए बार बार तंग करता था। एक बार मंजू ने अपने मायके से दो लाख रुपये लाकर दिया भी था। उसके बाद भी मंजू का पति रिंकू उस पर 10 लाख लाने का दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर मंजू ने मौत को गले लगा लिया। मंजू तीन साल के बेटे की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें