समालखा। जिला योजनाकार विभाग ने समालखा में दो अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई की है। विभाग के कर्मचारियों ने 10 डीपीसी और छह निर्माणाधीन फैक्टरियों को ध्वस्त कर दिया।
एटीपी अशोक कुमार और प्रवीन कुमार के नेतृत्व में टीम ने गढ़ी छाज्जू रोड पर करीब आठ एकड़ में एक इंडस्ट्रियल काॅलोनी में दो डीपीसी और चार निर्माणाधीन फैक्टरी को गिराया। जौरासी रोड पर आठ डीपीसी और दो निर्माणाधीन फैक्टरी ध्वस्त कर दिया। एटीपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों को पहली ही निर्माण न करने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन इन्होंने सुनवाई नहीं की। अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि वो अवैध कॉलोनियों में जमीन न खरीदें।