फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इग्नू जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये परीक्षाएं एक जून 2026 से पेन-एंड-पेपर और सीबीटी (कंप्यूटर आधारित) मोड में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि पात्र छात्र समर्थ प्लेटफॉर्म के स्टूडेंट पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। पहले से पंजीकृत छात्र अपने खाते में लॉगिन कर फार्म भर सकते हैं, जबकि नए छात्रों को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। किसी भी समस्या के लिए छात्र अपने क्षेत्रीय केंद्र से सहायता ले सकते हैं। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 10 मार्च से 10 अप्रैल और 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक परीक्षा फार्म जमा करवा सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि फॉर्म भरने की तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्रों को पेन-एंड-पेपर या सीबीटी मोड, कोर्स और परीक्षा केंद्र का चयन सावधानीपूर्वक करना होगा। प्रैक्टिकल, लैब कोर्स के लिए छात्रों को अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करना होगा। फार्म जमा करने के बाद कोर्स में कोई बदलाव संभव नहीं है और जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्रों को दिसंबर 2025 का परिणाम देखने के बाद ही जून 2026 परीक्षा के लिए फार्म भरने की सलाह दी जाती है। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए छात्र termendexamignou.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें