फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इग्नू ने दाखिले की अंतिम तिथि 30 तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू ) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 30 मार्च कर दी है। यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने दी है। उन्होंने बताया कि यह तिथि विस्तार सर्टिफिकेट प्रोग्राम को छोड़ डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों के अंतर्गत लागू होगी। इग्नू के पोर्टल पर पहले से पंजीकरण करा फीस का भुगतान नहीं की है तो वे अपनी फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू से बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीएजी), बैचलर ऑफ कॉमर्स(बीकॉम), बैचलर ऑफ कॉमर्स इन एकाउंटेंसी एंड फाइनेंस (बीकॉमए एंड एफ), बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बीलिस), बैचलर ऑफ आर्ट्स इन टूरिज्म स्टडीज (बीटीएस) और बैचलर ऑफ सोशल वर्क (बीएसडब्ल्यू) कर सकते हैं, इसके अलावा बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स इन इकोनॉमिक्स, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र व अंग्रेजी में भी प्रवेश ले सकते हैं। युवा प्रवेश के लिए ईमेल http://rckarnal.ignou.ac.in/से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ignou.ac.in/ पर भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें