पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह सात अप्रैल को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय मैदान गढ़ी में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्तातिथि होंगे। इस वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन देशभर के सभी क्षेत्रीय केंद्रों पर एक साथ किया जाएगा। करनाल क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। समारोह में 600 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा कर अपनी सहमति देने पर विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।