फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: व्यर्थ बहाया पानी, तो लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। जलालपुर प्रथम गांव में जल बचाओ जीवन बचाओ अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए महिला सरपंच ने कमर कस ली है और व्यर्थ पानी बहाने वालों पर जुर्माना लगाने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नही घरों में पानी सप्लाई के लिए लगाए गए खुले पड़े करीब 125 नलों, जिनकी वजह से पानी नालियों में व्यर्थ बहता था को टाेंटी लगाकर बंद करवा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने गांव में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि अगर किसी के घर पानी की टोंटी से पानी व्यर्थ बहता दिखाई दिया तो ग्राम पंचायत की ओर से उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। महिला सरपंच पुष्पा रावल ने बताया कि पहले गांव की हर गली में खुली पडी टोंटी को बंद करवा दिया गया है और पानी की जितनी लीकेज थी उन्हें भी ठीक करवा दिया गया है। इसके बाद भी अगर पानी व्यर्थ बहता है तो उक्त ग्रामीण के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।पंचायत की ओर से पंचायती राज एक्ट के अनुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा। सरपंच ने कहा कि पानी के बिना हमारा जीवन अधूरा है। हम पानी के बिना जीवित नहीं रह सकते। इसलिए पानी की एक-एक बूंद कीमती है।

बॉक्स



गांव में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
महिला सरपंच पुष्पा रावल ने बताया कि जल बचाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी वर्करों, आशा वर्करों के सहयोग से गांव में जागरूकता रैली निकाली जाएगी और साथ ही गांव के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में जाकर बच्चों को जल बचाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। जो व्यक्ति पानी को व्यर्थ बहाएगा उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा और इसकी सूचना देने वाले को विशेष अवसरों पर जल बचाने में सहयोग करने पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें