फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कपड़े के गोदाम में लगी आग, आठ घंटे बाद आग पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बरसत रोड स्थित कपड़ा गोदाम में रविवार रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में करोड़ों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। गोदाम की बिल्डिंग में भी दरारें आ गई। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार को दिन भर श्रमिक अपने स्तर पर भी आग बुझाकर जले हुए कपड़े को बाहर निकालते रहे। अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बरसत रोड निवासी लाजपत सिंह ने बताया कि उसका नूरवाला के पास 1800 गज में प्लॉट है। एक प्लॉट को दिल्ली के रोहिणी निवासी त्रिलोक सिंगला ने किराये पर लिया है। यहां उसका पुराने कपड़े का गोदाम है। यहां कपड़ों की छटाई होती है। रविवार शाम को श्रमिक काम कर गोदाम को लगभग साढ़े छह बजे बंद कर गए थे। रविवार रात 1:38 बजे गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसे दी। उसने दमकल विभाग में सूचना दी। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने सुबह 10 बजे तक आग पर काबू पाया। इसके बाद गोदाम मालिक ने श्रमिकों की मदद से ट्यूबवेल चलाकर गोदाम में पानी चलवाया और आग बुझाई। अब गोदाम को खाली किया जा रहा है। इसमें कपड़ा व्यापारी का करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें