फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में फसल लाने से पहले किसान खुद लें शेड्यूल, नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल’ पर अब किसान खुद अपनी सुविधानुसार मंडी आने की तिथि एवं समय का शेड्यूल तय कर सकते हैं। पिछले वर्ष की परेशानी से बचने के लिए इस बार किसान अपना शेड्यूल लेने के बाद ही मंडी आएं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष तक मार्केट कमेटी ने समय एवं तिथि तय कर किसानों को मोबाइल पर संदेश भेजा था। किसानों की फसल कटी नहीं थी और खरीद के लिए आने वक्त मिल गया था। ऐसे में किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। फसल कटाई के बाद दोबारा समय लेने में खासी दिक्कत पेश आई थी। किसानों की इसी दिक्कत को देखते हुए इस बार पोर्टल अपडेट किया गया है। अब फसल बेचने का शेड्यूल तय करना पूरी तरह से किसानों के हाथ में ही है।
शेड्यूल सेट कर सूखा और साफ गेहूं लाए किसान
किसान इस बार पहले ही ई-पोर्टल पर शेड्यूल ले लें। इससे किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। शेड्यूल तय करने के साथ ही बिना नमी वाला साफ गेहूं लेकर आए, जिससे जल्द ही गेहूं खरीद लिया जाए। किसानों का समय बचेगा और खरीद भी तेज होगी। - आशा रानी, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन

बोले किसान :
सरकार हर बार मुश्किल बढ़ा देती है। बार-बार नए नियम बनाने से दिक्कत पेश आती है। अब फसल खरीद के बीच नया बदलाव कर दिया है, जिसकी जानकारी तक नहीं है। - इंद्र सिंह, किसान
मार्केट कमेटी किसानों के पास कॉल कर उनके हिसाब से शेड्यूल तय करे या अनाज मंडी पहुंचने पर तुरंत फसल खरीद ली जाए। तीन वर्ष पहले वाला नियम लागू होना चाहिए। - सुनील शर्मा, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें