फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब पार्टी की तो नामांकन होगा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर इस बार सख्ती की गई है। वकीलों को लुभाने के लिए पार्टी देने वाले उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया जाएगा। चैंबर परिसर को छह बजे बंद कर दिया जाएगा।
इसके बाद वकीलों को चैंबर परिसर में जाने की अनुमति नहीं होगी। अगर किसी उम्मीदवार के समर्थक या उसके मुंशी के पास शराब की बोतल मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। उम्मीदवार घर जाकर भी वकीलों से वोट की अपील नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

पहले की तरह इस बार उम्मीदवार वकीलों के लिए पार्टी का भी आयोजन नहीं कर सकेंगे। 28 फरवरी को बार एसोसिएशन का चुनाव होगा।
प्रधान पद के लिए अमित कादियान, सुरेंद्र दूहन व अनिल सिंगला मैदान में हैं। उप प्रधान पद के लिए आशिमा कौशिक व सुनीता कश्यप में टक्कर है। संदीप शाडिल्य को सर्वसम्मति से सचिव चुन लिया गया है। सह सचिव के लिए विकास गाहल्याण व यमन बठला व कोषाध्यक्ष के लिए दीपक मुदगिल व राकेश अहलावत के बीच टक्कर है।
चुनाव अधिकारी वकील राजेश अहलावत ने बताया कि इस बार 2718 वकील वोट डालेंगे। इनमें 531 महिला वकील है। पिछली बार महिला वकीलों की संख्या 419 थी। चुनाव के बाद मतगणना में बाहर के लोगों की एंट्री पूर्ण रूप से बंद होगी। जो भी उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी देगा या किसी प्रकार का कोई भी कार्यक्रम करेगा उसके नामांकन को रद्द कर दिया जाएगा।
पहली बार उप प्रधान पद के लिए महिलाएं आमने-सामने हैं। यह पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित किया गया है। महिला में चुनाव के लिए अतिरिक्त सहायक चुनाव अधिकारी स्वीटी खारी को नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इनके अलावा एआरओ कर्णपाल, कंवर सिंह जागलान, सतपाल वर्मा, सोहन गौड़, मधु कटारिया व राकेश गुर्जर हैं। उनकी उम्मीदवारों की गतिविधियों पर नजर है। अगर उनके पास वकीलों को लुभाने के लिए उम्मीदवारों द्वारा किसी भी प्रकार की पार्टी करने घर घर जाकर वोट मांगने की शिकायत आतीं है तो उम्मीदवार का नामांकन रद्द होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें