फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली बिल नहीं भरा तो निगम काटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। बिजली निगम ने बकाया बिलों की वसूली और डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के लिए एक बार फिर अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है।
इस संबंध में बुधवार को समालखा सब डिवीजन के एसडीओ नरेश कुमार ने जेई की बैठक लेकर उन्हें बकाया बिलों की रिकवरी करने और लंबे समय से बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। अक्तूबर माह में बिजली निगम की ओर से बकाया बिलों की वसूली और कनेक्शन काटने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था।
इसके तहत समालखा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता के अंतर्गत आने वाली चारों सब डिवीजन के अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में उतारा गया था। अभियान के दौरान शहर और गांवों में उपभोक्ताओं से बकाया बिलों की राशि जमा करवाने के साथ-साथ डिफॉल्टरों के कनेक्शन भी काटे गए थे। हालांकि त्योहारों का सीजन नजदीक आने के कारण अभियान की रफ्तार धीमी पड़ गई थी।
विज्ञापन

समालखा सब डिवीजन के आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर माह में चलाए गए अभियान के दौरान 815 उपभोक्ताओं से करीब सवा करोड़ रुपये की बकाया राशि जमा कराई गई थी, जबकि 47 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए थे। इन उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 76 लाख रुपये बकाया है।
वहीं, वर्तमान में समालखा सब डिवीजन के अंतर्गत शहर के अलावा 17 गांव आते हैं। इनमें 20 हजार रुपये से अधिक की बकाया राशि वाले करीब 3200 उपभोक्ताओं पर लगभग 23 करोड़ रुपये की राशि लंबित है। निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीओ नरेश कुमार ने बैठक में जेई को अपने-अपने क्षेत्रों में बकायेदारों की सूची के अनुसार रिकवरी करने और जरूरत पड़ने पर बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। अधिकारियों के आदेश के बाद कर्मचारियों ने भी अभियान को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही शहर और गांवों में टीमों को उतारकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें