फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अगर डस ले सांप तो बिना देरी किए अस्पताल पहुंचें आप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी, उमस और बरसात के दिनों में सर्प दंश के मामलों में वृद्धि होती है। पानीपत में भी सांप के काटने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। मई माह में सात व्यक्तियों को सांप ने डसा था। वहीं जून माह में अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड की माने तो इस वर्ष जिला नागरिक अस्पताल में सर्प दंश के 30 मामले आ चुके हैं। खास बात यह है कि एंटी स्नेक वैनम से सभी मरीज ठीक होकर घर वापस पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि यदि किसी को सांप काट ले तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाएं, घर पर झाड़ फूंक करने के चक्कर में न लगें।
बरसात का मौसम शुरू होने से पहले अक्सर सर्प दंश के मामले बढ़ते हैं। पानीपत की जिले की बात करें तो यह पर भी अक्सर सांप के काटने के मामले में आते हैं। आउटर वाली कॉलोनियों और ग्रामीण अंचलों में सर्प दंश के मामले सबसे अधिक हैं। यही नहीं फैक्टरियों के आसपास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति भी सर्पदंश का शिकार होते हैं। मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले साल जिले में सर्प दंश के 80 मामले सामने आए थे। वहीं इस बार सर्प दंश के मामलों में और अधिक वृद्धि हुई है। 22 जून तक जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में सर्प दंश के 30 मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी लोगों को सांप के काटने के बाद नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एंटी स्नेक वैमन डोज से तुरंत ही सभी को आराम भी हुआ। जिससे सर्प दंश से होने वाली मौत के आंकड़ों में काफी हद तक रोक लग गई है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि किसी को सांप काटता है तो तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराएं। कई बार लोग अंध विश्वास के कारण झाड़फूंक के चक्कर में लग जाते हैं। जिससे मरीज की जान को खतरा पैदा हो जाता है। कई बार तो मरीज की मौत तक हो जाती है।
पानीपत में पाई जाने वाली सांप की प्रमुख प्रजाति : पानीपत। सांस पकड़ने वाले एक्सपर्ट गगन बजाज ने बताया कि पानीपत में जहरीले और बिना जहरीले दोनों प्रकार के सांप पाए जाते हैं। इनमें से कुछ मुख्य प्रजातियों में भारतीय कोबरा, करैत, रसेल वाइपर, अंधे सांप, भारतीय अजगर, जॉन सैंड बोआ, वुल्फ स्नेक, चूहा सांप और सैंड स्नेक हैं। करैत सांप सबसे अधिक संख्या में मिलता है। वहीं देहात क्षेत्रों में भारतीय कोबरा भी पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें