फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी का छात्र दल चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से लौटा

Fri, 23 Oct 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों का दल चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के बाद लौटा आया। विद्यार्थियों ने इस दौरान मनाली व रोहतांग में वनस्पति, पर्यावरण का अध्ययन व संग्रहण किया।
विज्ञापन

आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बायोलॉजिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में बीएससी मेडिकल-प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष  के विद्यार्थियों का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली-रोहतांग से वहां पर पायी जाने वाली विभिन्न वनस्पतियों व पर्यावरण का अध्ययन व संग्रहण किया। प्राचार्या डॉ. मधु शर्मा शुक्रवार को लौटने पर दल के सदस्यों व विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थी जीवन में विषय वस्तु की जानकारी बढ़ाने के साथ -साथ समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं। छात्र दल का नेतृत्व डॉ. निधान सिंह ने किया। विभाग से प्राध्यापक श्रुति गर्ग, रजनी व प्रीती के साथ लैब सहायक अजय कुमार भी इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुए। डॉ. निधान सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के निर्धारित पाठ्यक्रम में यह कार्यक्रम शामिल है। इस के अतिरिक्त रोहतांग में पहुंच कर अल्पाइन जोन के पर्यावरण व वनस्पतिक विविधता की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें