फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम घबराओ मत, सजा पूरी भी काटनी पड़ी तो अगले चुनाव तक आ जाऊंगा बाहर

Thu, 18 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने लक्ष्मी ग्रीन में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और उनका उत्साह बढ़ाया। चौटाला ने कहा कि तुम घबराओ मत मुझे सजा भी पूरी काटनी पड़ी तो अगले चुनाव तक बाहर आ जाऊंगा।
विज्ञापन


उसके बाद प्रदेश में इनेलो की ही सरकार बनेगी और सबका एक समान विकास कराया जाएगा। इनेलो सुप्रीमो बुधवार को हैलीकॉप्टर से पानीपत पहुंचे थे।

वे हुडा सेक्टर 13-17 से सीधे लक्ष्मी ग्रीन  में पहुंचे और करीब एक घंटा तक कार्यकर्ताओं के बीच रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ओपी चौटाला का स्वागत किया।

ओपी चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों के चलते विस चुनाव में इनेलो की लहर बन गई थी, लेकिन उनको बीच में ही सरेंडर करना पड़ा।

जिसके चलते दूसरी पार्टी सरकार बनाने में सफल हो गई, लेकिन वे अपना उत्साह न गिरने दें और इसी तरह से मजबूती बनाकर रखें। वे तो पेरोल पर आने के बाद सबके साथ राम-राम करने आए हैं।
विज्ञापन


 कुछ कार्यकर्ताओं ने पानीपत में हाजी मोहम्मद इसरार की संदिग्ध मौत के मामले को उनके सामने रखा। ओपी चौटाला ने कहा कि कांग्रेसी इस मुद्दे को उठाए हुए हैं। वे अपना प्रयास करें। वे परिवार को न्याय नहीं दिलवा पाते हैं और परिवार उनके पास आता है तो वे इसरार के परिवार को न्याय दिलवाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश मित्तल, पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, ओपी माटा, राजेंद्र जागलान, बलकार निंबरी, रवि कलसन, शेर सिंह खर्ब, निशान सिंह मलिक व सुरेंद्र धोला मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें