पानीपत। किशोरी और युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और किशोरी में प्रेम संबंध थे। परिजनों ने युवक का रिश्ता उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरी जगह तय कर दिया था। जिस कारण दोनों सोमवार को घर से निकल गए थे। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ बहलाकर अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पुलिस उनकी तलाश के लिए युवक की रिश्तेदारी में दबिश दी थी। साथ ही परिजनों से भी पूछताछ की गई थी।
मूनक थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि सोमवार को किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि पड़ोस में रहने वाला युवक गौरव उनकी बेटी को बहलाकर ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत की केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली थी। उनकी लोकेशन पानीपत के पास की मिली थी। इसके बाद पुलिस ने ने उनकी तलाश के लिए युवक की रिश्तेदारी में दबिश दी थी। साथ ही युवक के परिजनों को भी थाने पर बुलाकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद गौरव ने अपना नंबर बंद कर लिया था। बुधवार सुबह जीआरपी थाना पानीपत से उनके पास गौरव और किशोरी की आत्महत्या की सूचना मिली। मूनक थाने से टीम पानीपत पहुंची और अपनी तफ्तीश शुरू कर दी