फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पति तीन दिन से शराब पीकर कर रहा था मारपीट, पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर पीकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप के विकास नगर में शनिवार को पत्नी ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के बाद पति फरार हो गया। जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की मौत की सूचना तहसील कैंप थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सोनम का पति तीन दिन से हर रोज शराब पीकर उससे मारपीट कर रहा था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव सहजना निवासी शिवराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 साल से पानीपत के विकास नगर में किराये पर रहता है। उसने पांच साल पहले अपनी छोटी बेटी सोनम (25) की शादी विकास नगर निवासी अरविंद से की थी। सोनम के दो बच्चे हैं। इनमें बेटा 10 माह का और बेटी राधिका दो साल की है। अरविंद पल्लेदारी करता है। वह पिछले तीन दिन से शराब पीकर सोनम से मारपीट कर रहा था। सोनम ने उन्हें फोन पर इस मामले की जानकारी दी थी। अरविंद शनिवार सुबह शराब पीकर कमरे पर आया और सोनम को पीटने लगा और उसे घर से निकाल देने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर सोनम ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। यह देखकर अरविंद वहां से फरार हो गया। सोनम का चाचा आनंद उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल में आया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। फिलहाल अरविंद फरार है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें