पानीपत। वार्ड-11 रानी महल निवासी एक युवक ने शुक्रवार सुबह घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसने जहरीला पदार्थ निगल अपने छोटे भाई को मामले की सूचना दी। युवक इलाज कराने खुद अस्पताल पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज दिया और उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया।
गांव आसन कला निवासी नवीन ने बताया कि उसके बड़े भाई प्रवीण ने रीना से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह वार्ड-11 रानी मोहल्ला में रह रहे हैं। भाई और भाभी में तीन दिन से झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे प्रवीण का फोन आया और उसने जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना दी। सूचना पाकर वह सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसने बताया कि झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते उसने चावल में रखने वाला जहरीला पदार्थ निगल लिया। उनकी एक पांच माह की बेटी अंशिका है।