फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा पार्षद के भाई की सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल, केस

Sat, 27 May 2023 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सोशल मीडिया पर भाजपा पार्षद के भाई की हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सेक्टर 13-17 थाने में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जब वायरल वीडियो एसपी के पास पहुंची तो उनके आदेश पर मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में ईएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि वह एसपी के सुरक्षा एजेंट के रूप में कार्यरत है। 24 मई को एएसआई प्रमोद ने उन्हें व्हाट्सएप पर रात 10 बजे एक वीडियो भेजी थी, जिसमें एक युवक कार्यक्रम के दौरान हवाई फायर कर रहा है। उन्होंने युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो उसकी पहचान तहसील कैंप निवासी दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि युवक वार्ड-2 के पार्षद का सगा भाई है, जिसने सचदेवा गार्डन में नाजायज असलहे से दहशत फैलाने के लिए यह फायर किया। इसके बाद सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि यह वीडियो सर्दियों की है। आरोपी ने जब इसे व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया तो किसी ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर इसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें