फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: झगड़ा कर पति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पत्नी से झगड़ा कर पति ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। पत्नी ने अंदर देखा तो वह फंदे पर लटका दिखा। इसके बाद पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास भी किया। किंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से यूपी के जिला सहारनपुर निवासी सुनील फैक्ट्री में काम करता था। मौजूदा समय में सुनील अपने परिवार के साथ हनुमान कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

सुनील के परिवार में छह बच्चे हैं। रविवार शाम को बच्चे संत गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व की शोभायात्रा देखने के लिए चले गए थे। उसी समय सुनील का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से में सुनील कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर तक जब कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो पत्नी ने कमरे के अंदर देखा तो सुनील फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत ही दरवाजा खोलकर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएचओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र राणा ने बताया कि पत्नी से झगड़ा कर पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें