फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर लगाया तेजधार से हमला करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जौरासी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर उसे, उसकी मां तथा भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकातय पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महिला सुनीता ने बताया कि उसका पति मनोज नशा करता है। इसलिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। पिछले दिनों मैने पेट का आप्रेशन करवाया था और उसकी देखभाल के लिए माता नरेश व भाई भूरा निवासी सुलतानपुर खेङा, बागपत उसके पास आए हुए थे। साथ ही उसके पति को भी ससुर ने नशा मुक्ति केंद्र से वापस घर बुला लिया था। सुबह के समय मेरे पति ने तेजधार हथियार उठाते हुए हम तीनों पर हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों को देखकर उसका पति मौके से फरार हो गया। घयलों को ईलाज के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें