सीआईए-2 ने असंध रोड श्मशान घाट के पास देसी पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। ईएचसी मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान दिल्ली नहर की पटरी पर विराट नगर की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखते भी लौटने लगा, जिस पर उसक पीछा कर पकड़ लिया गया। सौरभ निवासी ग्राम मतलौडा की पेंट की जेब से एक 12 बोर की देसी पिस्तौल मिली। असंध नहर नाका के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।