पानीपत। फ्लोरा चौक निवासी एक महिला ने पति समेत तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है और मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फ्लोरा चौक निवासी शबनम ने बताया कि उसकी शादी मोनू के साथ हुई थी। उसका एक बेटा है, जबकि वह वर्तमान में भी गर्भवती है। आरोप है कि पति अपने माता-पिता के बहकावे में रहता है, उसका ससुर और पति उसके साथ मारपीट करते है। पति ने उसे घर से जाने के लिए कहा, न जाने पर मारने की धमकी दी। उसने बताया कि एक नंबर से उसके पास फोन आया, जिसने कहा कि वह पुलिसकर्मी बात कर रहा है, तुम सेक्टर 29 थाने आ जाओ। पीड़िता ने बताया कि वह अपने मायके में रह रही है और झाडू पोंछा लगाकर अपना गुजारा कर रही है। उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है।