फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रॉपर्टी आईडी त्रुटियों को ठीक करने को आज से लगेंगे कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए दो दिन के शिविर की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ये शिविर ताऊ देवीलाल कॉम्पलेक्स और पालिका बाजार निगम कार्यालय में एक और दो जुलाई को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक लगाए जाएंगे। कैंप में निगम की टैक्स ब्रांच के करीब 32 कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। जिसमें टैक्स कार्यालय के मेकर और चेकर भी शामिल रहेंगे। साथ ही एडमिन आईडी स्तर पर भी लोगों की समस्याओं के समाधान की तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन


निगम शहरी स्थानीय निकाय की वेबसाइट और क्यू आर कोड के बारे में भी लोगों को जागरूक कर रहा है। ताकि शहर के लोग घर बैठे भी अपनी संपत्तियों का ब्योरा जांच सकें और गलत जानकारी पर आपत्ति दर्ज करा सकें। ऑनलाइन माध्यम से ही लोगों से उनकी संपत्तियों को सत्यापित करने के लिए भी आवेदन मांगे जा रहे हैं। पालिका बाजार निगम कार्यालय में वार्ड एक से 14 और ताऊ देवी लाल कॉम्पलेक्स स्थित नगर निगम कार्यालय में वार्ड 15 से 26 तक की समस्याओं को सुना जाएगा। निगम इससे पहले 10 और 11 जून को शिविर लगा चुका है।
नगर निगम आयुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि शहर के जिन लोगाें की प्रॉपर्टी आईडी में जो भी त्रुटियां हैं, वे लोग इन दो दिवसीय कैंप में अपनी समस्या रख सकते हैं। निगम की प्राथमिकता रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके। जनहित के लिए इसकी जानकारी लोगों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें