पानीपत में दैनिक वेतन भोगी क्रमिक अनशन छोड़कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। मिल के एमडी ने कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
पानीपत चीनी मिल के सामने दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का धरना और क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुभाष और राजू ने अनशन रखा। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान भीम सिंह ने कहा कि सरकार और मिल प्रशासन को कर्मचारियाें के हितों से कोई सरोकार नहीं है।
सभी अधिकारी अपनी मनमानी चला रहे हैं। कच्चे कर्मचारियों द्वारा जायज मांगों के लेकर की जा रही हड़ताल के बाद भी अधिकारियों के कानों मेें जूं तक नहीं रेंगी है। अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। दिखावे के तौर पर ही मिल के महाप्रबंधक ने कच्चे कर्मचारियों से बात की है।
उन्होंने कच्चे कर्मचारियों का आह्वान किया कि किसी भी बड़े अधिकारी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। तक उन्हेें पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़ जाए।
आज से पांच कर्मी बैठेंगे भूख हड़ताल पर
कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए अनिश्चितकाल भूख हड़ताल का ऐलान किया। शनिवार को कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेेंगे। भूख हड़ताल मांग पूरी नहीं होे तक जारी रहेगी।
एमडी ने किया मनाने का प्रसास
शुगर मिल के एमडी ने कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने बताया कि शुगर मिल एमडी ने वीरवार को कर्मचारियों से बात की थी। जल्द ही मांग पूरी होने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को भी एमडी से बातचीत होेने की अटकलें चलती रही। लेकिन कोई बात नहीं हो पाई।