फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: केमिकल युक्त पानी डालने से खराब हुए वन विभाग के सैकड़ों पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली रोड पर गांव जलालपुर प्रथम और झांबा की करीब साढ़े तीन एकड़ पंचायती भूमि पर वन विभाग द्वारा लगाए गए हजारों पौधे फैक्टरियों के केमिकल युक्त पानी से खराब हो रहे हैं। वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने एक ट्रैक्टर-टैंकर को केमिकल युक्त गंदा पानी इन पौधों में डालते हुए पकड़ा और 30 हजार रुपये जुर्माने का नोटिस भी दिया। अधिकारी का कहना है कि आसपास के एरिया गांव कुराड़ और छाजपुर स्थित फैक्टरियों का केमिकल युक्त पानी ट्रैक्टरों और टैंकरों द्वारा रात के समय पंचायती भूमि पर लगाए इन पौधों के आसपास छोड़ दिया जाता है। इससे ये पौधे खराब होते जा रहे हैं। हालांकि वन विभाग के पानीपत अधिकारियों ने पौधों के आसपास केमिकल युक्त पानी डालने वाले ट्रैक्टर व टैंकर चालकों को पकड़ने के लिए रात के समय अब गार्डों की ड्यूटी लगाई है। विभाग की टीम द्वारा एक ट्रैक्टर व टैंकर चालक को तो पकड़ कर 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है, लेकिन ट्रैक्टर और टैंकर चालक फैक्टरियों से केमिकल युक्त पानी को मौका मिलते ही सनौली रोड पर खाली पड़ी जमीन पर कही पर छोड़ देते हैं। छाजपुर और कुराड़ के पास से गुजरने वाली ड्रेन में भी कुछ ट्रैक्टर चालक कैमिकल वाले पानी को डाल देते हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के डिप्टी रेंजर एवं सनौली और बापौली ब्लॉक अधिकारी सुरेंद्र छौक्कर ने बताया कि पौधों के आसपास केमिकल युक्त पानी डालने वाले ट्रैक्टर व टैंकर चालकों के खिलाफ विभाग द्वारा अब पूरी सख्ती बरती जा रही है। जहां पर विभाग द्वारा पौधे लगाए हैं, वहां पर रात के समय गार्डों की ड्यूटी लगाई है। विभाग ने हाल ही में एक ट्रैक्टर व टैंकर चालक को तो केमिकल युक्त पानी डालते हुए काबू किया था और उस पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। वहीं वन विभाग के अधिकारी विरेंद्र का कहना है कि पौधों में केमिकल युक्त पानी डालने वाले ट्रैक्टर और टैंकर चालकों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें