फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोपहर में उमस, रात को बूंदाबांदी

विज्ञापन
मौसम बदलने पर रात के समय बूंदाबांदी के बीच घर जाते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। आषाढ़ मास के तीसरे दिन शुक्रवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। सुबह आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन दोपहर के समय धूप निकल आने से उमस काफी बढ़ गई। इसके बाद रात करीब 10 बजे बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया।
हवा में नमी अधिक होने के कारण दिनभर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वीरवार को जिले के कई हिस्सों में मानसून की अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार समालखा और मतलौडा खंड में सबसे अधिक 20-20 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। इस बारिश से तापमान में गिरावट आई थी और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार को धूप निकलने के बाद उमस ने फिर से लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, उझा के प्रभारी डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उन्होंने कहा कि आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। आने वाले दो-चार दिनों में बरिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें