पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर सेक्टरों में अलॉटियों की समस्या समाधान के लिए तीन शिविर रोहतक कार्यालय में लगाए जाएंगे। इनमें प्लॉट और सेक्टर से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। एचएसवीपी ने चार औद्योगिक सेक्टर एचएसवीपी को ट्रांसफर किए हैं। इनमें सेक्टर-25-वन, टू और 29-वन व टू हैं। इन सेक्टरों में प्लॉट अलॉटमेंट की समस्या सामने आ रही हैं। एचएसआईआईडीसी के पास इनके समाधान के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं हैं। अब एसएचवीपी इनकी समस्या समाधान के लिए आगे आया है। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी प्रतीक हुड्डा ने बताया कि औद्योगिक प्लाॅट एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर किए गए हैं। इनके अलाॅटियों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए 22 मई, 22 जून और 22 जुलाई को तीन दिन रोहतक प्रशासक कार्यालय में शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर प्रात 11 बजे शुरू किए जाएंगे। संवाद