फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एचएसवीपी सेक्टर-19 स्थित 30 एमएलडी एसटीपी को करेगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर-19 (अर्बन एस्टेट) स्थित 30 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को शुरू करेगा। इसका संचालन और रखरखाव एक एजेंसी को दिया जाएगा। प्राधिकरण ने दो कवर प्रणाली के तहत टेंडर मांगे हैं। इससे सेक्टर-13, 17, सेक्टर-18 व एल्डिको क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में निकलने वाले सीवरेज जल का समय पर और प्रभावी उपचार बेहद जरूरी है, ताकि गंदा पानी बिना शोधित हुए जल स्रोतों या खुले स्थानों में न जाए। 30 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का संचालन और रखरखाव नियमित व तय मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है, जिससे प्लांट की कार्यक्षमता बनी रहे और सीवरेज प्रबंधन में किसी प्रकार की रुकावट न आए। एसटीपी से ये होंगे फायदेइस व्यवस्था से सेक्टर-19 व आसपास के क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन सुचारु बना रहेगा। शोधित जल का सुरक्षित निस्तारण व सदुपयोग संभव हो सकेगा, जिससे स्थानीय स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। ब्यूरो
वर्जन :
सेक्टर-19 अर्बन एस्टेट पानीपत स्थित 30 एमएलडी एसटीपी के सुचारु संचालन और रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए यह टेंडर जारी किया गया है। पारदर्शी ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कार्य पूरा कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र में सीवरेज शोधन व्यवस्था निर्बाध रूप से चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमाल, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें