फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कब्जों पर एचएसवीपी ने शुरू की कार्रवाई

Wed, 13 Nov 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सेक्टर 25 पार्ट-1 में लगभग चार एकड़ जमीन पर हुए अवैध कब्जों पर मंगलवार को एचएसवीपी का पीला पंजा चला।

एचएसवीपी की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू कर दिया। यहां कुछ लोगों ने कबाड़ी का सामान डालकर ग्रीन बेल्ट और डिस्पेंसरी की जमीन पर कब्जा किया था। इसे लेकर पूर्व जिला पार्षद एवं जन आवाज सोसायटी के प्रधान जोगिंद्र स्वामी ने एचएसवीपी अधिकारियों को शिकायत दी थी। इस पर संपदा अधिकारी विजय राठी ने संज्ञान लिया है और अधिकारियों को एचएसवीपी की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए।

शिकायतकर्ता जोगिंद्र स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकतर जमीन पर विभाग ने कब्जे करवाए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें