फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एचएसपीसी के मीटर का जादू, चारों तरफ धुआं, मीटर रीडिंग में एक्यूआई 115 से 127 तक ही

Sun, 23 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बबैल रोड पर सड़क किनारे कुड़े में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( एचएसपीसी ) के मीटर भी अनोखा है। शुक्रवार को एक्यूआई मापक मीटर बंद रहने के बाद शनिवार को शुरू हुआ। शनिवार को सुबह एक्यूआई 127 दर्ज किया गया और दोपहर को एक्यूआई 115 पर आ गया जबकि शहर में कूड़ा जलाने के साथ फैक्टरी भी चल रही हैं। सुबह व शाम के साथ दिन में भी स्मॉग छाने लगा है। लोगों को सांस लेने में भी परेशानी आने लगी है। प्रदूषण बढ़ रहा लेकिन एक्यूआई मीटर प्रदूषण का स्तर 115 से 127 तक दिखा रहा है।
विज्ञापन

जिले में सुबह व शाम के साथ दिन में भी स्मॉग छाने लगा है। स्मॉग शनिवार को सुबह 10 बजे तक छाया रहा वहीं शाम को साढ़े चार बजे ही आसमान में स्मॉग की परत जमनी शुरू हो गई थी जो पांच बजे के बाद लगातार बढ़ती गई। इससे जहां लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है वहीं दूसरी तरफ वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई है लेकिन कूड़ा जलाने के मामले प्रतिदिन देखने को मिल रहे हैं। शहर के साथ गांव में भी फैक्टरी चल रही है जिनसे धुआं निकल रहा है जो प्रदूषण को बढ़ाने के काम कर रहा है। सुबह देरी से और शाम को समय से पहले स्मॉग के कारण अंधेरा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सिंक निवासी काजल ने बताया कि वह पांच बजे बस से गांव जाती है। पांच बजे ही चारों तरफ धुआ छाने लगा है, जिससे गांव में पहुंचने से पहले ही अंधेरा लगने लगता है। साथ ही हवा के साथ कुछ जलने की दुर्गंध आती रहती है जिसके थोड़ी देर बाद ही सांस के घुटने, घबराहट जैसी समस्या शुरू हो जाती है। इससे बचाव के लिए वह मास्क का प्रयोग भी करती है लेकिन समस्या कुछ हद तक ही कम होती है। वहीं शहर में जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहा है।

एक्यूआई मीटर सही से चल रहा है। इसी की रीडिंग के आधार पर प्रदूषण के स्तर का पता चलता है। विभागीय अधिकारी भी अपने-अपने स्तर पर प्रदूषण कम करने के लिए काम कर रहे हैं। इन सबके बीच एक्यूआई मीटर की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप सिंह, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

बबैल रोड पर सड़क किनारे कुड़े में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें