फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसआईआईडी का मत- खंभे हटने के बाद ही होगा नालों का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी नालों के निर्माण के लिए तीन साल से संघर्ष कर रहे हैं, दो साल से सड़कों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। अब जब तक बिजली के पोल नहीं हटेंगे नालों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा। विधायक प्रमोद विज ने एचएसआईआईडीसी व बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की है। वहीं एचएसआईआईडीसी ने साफ कर दिया है कि नालों के निर्माण कार्य में सबसे बड़ी बाधा बिजली के पोल हैं, जब तक पोल नहीं हटेंगे तब तक नालों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। दूसरी ओर बिजली निगम पोल हटाने के लिए 85 लाख रुपये मांग रहा है। ऐसे में दोनों विभागों के बीच में उद्यमी पिस रहे हैं।
विज्ञापन

उद्यमियों की नालों व सड़कों की समस्या को दूर कराने के लिए विधायक प्रमोद विज बुधवार को चंडीगढ़ में एचएसआईआईडी व बिजली निगम के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक मंगलवार को होनी थी, लेकिन किसी समस्या के कारण मीटिंग स्थगित हो गई।
हम लापरवाही सहन नहीं करेंगे : विज
एचएसआईआईडी व बिजली निगम की कार्यप्रणाली सही नहीं है। उद्यमियों को यहां भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी इस कार्यप्रणाली से उनको काफी नाराजगी है। इस बारे में डायरेक्टर स्तर के अधिकारियों से मीटिंग की जाएगी। ऐसी लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन

प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहरी
ठेकेदार भी मनमर्जी से काम कर रहा है : धमीजा
क्षेत्र में ठेकेदार भी मनमर्जी से काम रहा है। अपनी मर्जी से कहीं भी खुदाई शुरू करवा देेता है। अब सड़कों के किनारे गड्ढे खुदे पड़े हैं। बरसात के मौसम में इनमें पानी जमा होगा और कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसका जिम्मेदार एचएसआईआईडी व ठेकेदार होगा।
विनोद धमीजा, उद्यमी ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया
बरसात में हालात बिगड़ेंगे, प्रशासन जिम्मेदार : ग्रोवर
अब बरसात में ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के हालात बिगड़ेंगे। पूरी अव्यवस्था का जिम्मेदार प्रशासन है। समय पर काम पूरा नहीं किया गया। अब जब तक बिजली के पोल नहीं हटेंगे नालों का काम पूरा नहीं होगा। ऐसे में परेशानी बहुत होगी।
विज्ञापन

विनोद ग्रोवर, प्रधान ओल्ड इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें