फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: क्रॉस कंट्री इवेंट में रितिक और राखी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। हिमगिरी पब्लिक स्कूल बिहौली रोड में शनिवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ से 12वीं कक्षा के मध्य क्रॉस कंट्री रेस में लड़कों के वर्ग में रितिक एवं लड़कियों के वर्ग में राखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से आठ के मध्य लड़कों के वर्ग में प्रिंस एवं लड़कियों के वर्ग में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोक हाउस इवेंट्स में गांधी हाउस ने प्रथम, टैगोर हाउस ने द्वितीय और दयानंद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल मैनेजर विजयलक्ष्मी राठी और एओ राम निवास ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई। स्पोर्ट्स कैप्टन अजय ने मशाल लेकर मार्चपास्ट निकाला और एसीसी कैडेट्स की ओर से मुख्यातिथि को सलामी देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मेडल जीते। मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद राठी, हरेंद्र सिंह, कार्तिक राठी, सुखबीर शर्मा व सोनिया जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें