फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली गिरने से मकान ध्वस्त बड़ा हादसा बचा, गाय दबी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा के गांव धनोरा जाटान में शनिवार को हुई बारिश के दौरान उस समय बड़ा हादसा बच गया जब एक मकान पर बिजली गिरी। इससे घर ध्वस्त हो गया लेकिन गनीमत रही कि परिवार के घर वाले उस समय अंदर नहीं थे। लेकिन वहां बंधी गाय मकान के मलबे के नीचे दब गई।
विज्ञापन

बिजली गिरने की तेज आवाज से सुनकर लोगों ने गाय को मलबे से बाहर निकाला। पीड़ित मकान मालिक चम्पा शारीरिक रूप से विकलांग हैं। उसने बताया कि वह अपने परिवार का पालन गाय का दूध बेचकर व विकलांगता वाली पेंशन से करती है। उसकी लड़कियां उसका हाथ बंटाती है। वह अपने पिता के यहां मायके में उनसे अलग रहती है। उनकी दो बेटियां है। अब उनके समक्ष बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पूरा परिवार मातम में डूब गया तो आसपास के लोग दिलाशा देते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें