फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हड़ताल के दौरान सहयोग के लिए होमगार्ड सम्मानित

Sun, 17 May 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
दमकल विभाग में सेवाएं देने पर होमगार्ड को किया गया सम्मानित। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पानीपत। दमकल विभाग के अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। जिस कारण विभाग में तैनात किए गए होमगार्ड को दमकल विभाग से कार्यमुक्त कर दिया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी गुरमेल सिंह ने प्लाटून कमांडर जसमेर सिंह ओर सभी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

8 अप्रैल को दमकल विभाग के कर्मचारी 22 सूत्रीय मांग के लिए हड़ताल पर चले गए थे। जिस कारण विभाग में 100 होमगार्ड तैनात किए गए थे। होमगार्डों ने नियमित कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। शुक्रवार को हड़ताल खत्म होने पर सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य फायरमैन अमित गोस्वामी व अन्य मौजूद रहे।

दमकल विभाग में सेवाएं देने पर होमगार्ड को किया गया सम्मानित। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें