फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीवीएम पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में शुक्रवार को होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल में प्ले ग्रुप से लेकर 10वीं तक के बच्चों ने होली का त्योहार मनाया। प्री-नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के बच्चे अपनी कक्षा में रहकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर ओर फूलों की होली खेली, वहीं दूसरी तरफ छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा खत्म होने के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा, प्रधानाचार्या पम्मी ठकराल और उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी बरतवाल ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को होली की शुभकामनाएं दी। इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास से मनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि होली परंपरा, खुशहाली और भाईचारे की भावना का त्योहार है। हमें इसे प्रेम की भावना से मनाना चाहिए। होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। हमें होलिका दहन में अपनी सभी बुराइयों का दहन कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें