बिजली निगम कार्यालय में बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते यूनियन कर्मचारी। यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गोहाना रोड पावर हाउस में सिटी एक्सईएन कार्यालय के सामने एएचपीसी वर्कर यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसकी देखरेख सिटी यूनिट प्रधान दलेल शर्मा ने की व मंच का संचालन सचिव बलराम राणा ने किया। राज्य के उप प्रधान जितेंद्र सैनी ने कहा कि एचकेआरएन के कर्मचारियों का वेतन पिछले कई दिनों से दो से तीन हजार रुपये कम आ रहा है। इस बारे में एक्सईएन से कई बार बात की लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। सिटी यूनिट प्रधान ने कहा कि सिटी डिवीजन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसका सबूत एक्सईएन सिटी को दे दिया गया था परंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही हैं।