फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीपीएस के वारिस लंदन में दिखाएंगे क्रिकेट का जलवा

Thu, 11 Sep 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ी वारिस सिंह। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। डीपीएस पानीपत सिटी के क्रिकेट खिलाड़ी वारिस सिंह का चयन 11 से 20 सितंबर तक लंदन शहर में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है। वे टीम के साथ लंदन के विभिन्न मैदानों पर अलग-अलग क्लब टीमों के खिलाफ पांच मैच खेलेंगे। खास बात यह है कि वारिस और उनकी टीम को विश्व प्रसिद्ध लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के इंटरनेशनल कोचों की देखरेख में तीन दिन का विशेष अभ्यास भी मिलेगा।
वारिस सिंह इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2025 में ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में हुए अंडर-16 यूसी कप में वे विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वहीं 2022 में दुबई में खेले गए अंडर-14 गल्फ कप में उन्होंने बेस्ट बॉलर का खिताब जीता। जिसमें 12 देशों की टीमें शामिल थीं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका में हुए कई मैचों में भी उन्होंने अपने दम पर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीएस पानीपत सिटी के प्रो. वाइस चेयरमैन अमित राणा, समन्वयक आभा विषाद और क्रिकेट कोच कश्मीर सिंह ने कहा कि वारिस सहित स्कूल के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर स्कूल व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें