फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हकृवि कुरुक्षेत्र के लाडवा में 28 को लगाएगा कृषि विकास मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 28 फरवरी से एक मार्च दो दिवसीय कृषि विकास मेला अनाज मंडी लाडवा (कुरुक्षेत्र) में लगाया जाएगा। मेले का मुख्य विषय जल संरक्षण-प्रति बूंद से अधिक फसल रखा है। इसका उद्देश्य किसानों को जल प्रबंधन की उन्नत तकनीक से अवगत कराना तथा कम पानी में अधिक उत्पादन की दिशा में प्रेरित करना है।यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने दी है। उन्होंने बताया कि कृषि विकास मेले के दौरान कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत किस्म के बीजों तथा नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों के लिए मिट्टी व पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त रोग ग्रस्त फसलों की जांच एवं निदान, फसल प्रतियोगिता, गृह विज्ञान संबंधी जानकारी तथा कृषि विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें