फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार से टक्कर मारी, फिर फायरिंग<bha>;</bha> खेत में छिपकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसनौली। सनौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला आर और नगला पार के बीच सोमवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो युवकों पर स्विफ्ट कार सवारों ने हमला कर दिया। कार से टक्कर मारने के बाद हमलावरों ने फायरिंग की। जान बचाने के लिए मुजामिल और अनस गन्ने के खेत में छिप गए। हमलावरों ने खेत में भी उनका पीछा किया। सूचना पर सनौली थाना पुलिस, सीआईए और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

राणा माजरा निवासी मुजामिल ने बताया कि वह सोमवार शाम को अपने साथी अनस के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में इसरार ने स्विफ्ट कार से उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। इस बीच उनमें कहासुनी हो गई। इसी ब बीच कार सवारों ने हथियार निकाल लिए तो वे दोनों जान बचाने के लिए गन्ने के खेत में भाग गए। हमलावरों ने उनका पीछा करते हुए हवाई फायरिंग की। किसी तरह छिपकर उन्होंने जान बचाई।
इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मुजामिल के अनुसार, हमलावरों से उनकी पुरानी रंजिश है। करीब एक महीने पहले हुए विवाद में उसके भतीजे मनवर ने इसरार समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इसरार समेत दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर थे।
विज्ञापन

सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक कारतूस मिला है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें