फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला के बाद अब इस शहर में मिला गुप्त कैमरा, जासूसी की आशंका; मचा हड़कंप

Sun, 12 Apr 2026 03:56 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

पानीपत शहर में गुप्त कैमरा मिलने की सूचना मिली है। यह कैमरा शहर के जाटल नामक जगह पर मिला है। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह जासूसी कैमरा मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के बाद अब पानीपत शहर में गुप्त कैमरा मिलने की सूचना मिली है। यह कैमरा शहर के जाटल नामक जगह पर मिला है। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह जासूसी कैमरा मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन को जब इस बात की सूचना मिलती तो 
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मौके पर पुलिस के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पहुंची। इसके बाद कैमरे को निकाला गया। पुलिस ने कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंबाला में बीते शुक्रवार को भी एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इनपुट के आधार पर पुलिस ने नग्गल थाना क्षेत्र के मलौर गांव में दबिश देकर एक संदिग्ध सोलर पावर संचालित सीसीटीवी कैमरा बरामद किया है। यह कैमरा एक खंभे पर लगाया गया था। हैरानी की बात यह है कि यह कैमरा बकनौर स्थित एयरफोर्स स्टेशन से मात्र 5-6 किलोमीटर की दूरी पर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें