फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अटल सेवा केंद्रों और आधार केंद्र का लाइसेंस रद्द करने में झिझक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का भंडा फूटने के बाद भी जीजा-साला समेत तीनों आरोपियों के दोनों अटल सेवा केंद्र और आधार कार्ड केंद्र पर प्रशासन के स्तर पर स्पष्ट कार्रवाई नहीं की जा सकी है। कॉमन सर्विस सेंटर की जिला इकाई से जुड़े अधिकारी उच्चाधिकारियों को एक बार अवगत कराकर पीछे हट गए। इसमें अब तक कार्रवाई साफ नहीं बताई गई हैं। वहीं मास्टर माइंड साहिल जैन समेत तीनों आरोपियों को तीसरी बार का रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अटल सेवा केंद्र और आधार कार्ड केंद्र की देखरेख के लिए जिला प्रबंधक की देखरेख में पूरी टीम काम करती है। इसमें इनको लाइसेंस देने के साथ इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। इसमें अधिकतर एक्सपर्ट और प्रशासनिक अधिकारी के पास इसकी नोडल पावर होती है। बिश्नस्वरूप कॉलोनी में शनिवार को अटल सेवा केंद्र से फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने का भंडाफोड़ किया गया था। प्रशासन पांच दिन में स्पष्ट कार्रवाई नहीं कर पाया है। पुलिस ने सरगना साहिल जैन, उसके साले रोहित जैन और तीसरे आरोपी विजय को बुधवार को एक दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस के एक्सपर्ट डाटा कर रहे जांच
पुलिस तीनों आरोपियों के दोनों अटल सेवा केंद्र और आधार केंद्र से जब्त कंप्यूटर और लैपटॉप की जांच कर रहे हैं। पूछताछ के अलावा रिकॉर्ड को जांचा जा रहा है। पुलिस अब इनके किसी बड़े गिरोह से तार जुड़ने जैसे बिंदुओं को भी आधार बनाकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह है मामला:
पुलिस की सीआईए-वन ने आईबी से इनपुट के आधार पर शनिवार को फर्जी आधार कार्ड-पैन कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आदर्श नगर निवासी साहिल जैन, उसका साला घरौंडा निवासी रोहित जैन, उनके पास काम करने वाला हरि नगर निवासी विजय को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 170 से अधिक फर्जी कार्ड बरामद किए थे, पांच लैपटॉप और रंगीन प्रिंटर, स्कैनर समेत कई डिवाइस बरामद कर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया था। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया था, अवधि समाप्त होने पर उनको सोमवार को दोबारा एक दिन के रिमांड पर लिया गया था।

वर्जन :
दोनों अटल सेवा केंद्र व आधार कार्ड केंद्र की मामला सामने आते ही निदेशालय रिपोर्ट भेज दी थी। यह तीन घंटे बाद बंद हो जाती हैं। इन केंद्रों के अपडेट की जानकारी नहीं है। मुख्यालय में बात कर इसकी जानकारी ली जाएगी।
नीरज, जिला प्रबंधक, अटल सेवा केंद्र।

वर्जन :
पुलिस ने तीनों आरोपियों को तीन बार में पांच दिन का रिमांड लिया है। उसको बुधवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनसे पूछताछ में कई नई जानकारी मिली हैं। इसके साथ कंप्यूटर व लैपटॉप की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अजीत सिंह शेखावत, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें