फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: असंध व गोहाना रोड पर दोपहर बाद रहेंगे भारी वाहन डायवर्ट

Sun, 15 Nov 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
छठ पर्व के लिए घाट तैयार, गोहाना रोड स्थित घाट पर पर्व के लिए की गई तैयारी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। छठ पूजा पर दो दिन सूर्यास्त और सूर्योदय को अर्घ्य के लिए शहर समेत जिले में नौ जगह विशेष आयोजन किए जाएंगे। यहां व्रतियों के साथ उनके परिवार के सदस्य जुटेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस ने इसके लिए सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। पर्व के दौरान शहर में यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। असंध रोड और गोहाना रोड पर रविवार दोपहर बाद तीन बजे से व्रतियों का छठ घाटों की तरफ आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके चलते शाम चार से छह बजे तक दोनों मुख्य मार्गों पर भारी भीड़ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए इन रास्तों पर भारी और मध्यम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के पांच से सात बजे भी इसी तरह यातायात की पालना की जाएगी। इसके अलावा शहर के बाबरपुर और सेक्टर-18 स्थित ड्रेन नंबर-दो के आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी यातायात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पुलिस ने दोपहिया और अन्य वाहन चालकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचकर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
पूर्वांचल समन्वय परिवार के प्रमुख उमा शंकर ने बताया कि इस बार जिले में आठ स्थानों पर श्रद्धापूर्वक छठ महापर्व मनाया जा रहा है। यहां करीब 50 हजार महिलाओं सहित सैकड़ों पुरुष व्रत रखेंगे। एनएफएल क्षेत्र में पूर्वांचल समन्वय परिवार के पीएम सिंह और अवधेश यादव बताया कि यहां सबसे बड़ा आयोजन किया जाएगा। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। इसके अलावा सनौली यमुना घाट और समालखा की ऑफिसर कॉलोनी में भी विशेष रूप से अस्थायी घाट तैयार किए गए हैं। ब्यूेरो
विज्ञापन

जिले में नौ स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन
-गोहाना रोड एनएफएल रजवाहे पर छठ पूजा की जाएगी।
-ड्रेन नंबर-दो बाबरपुर में चंदन मिश्रा और गणेश चौधरी की देखरेख में घाट और पूजा स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
-ड्रेन नंबर-दो सेक्टर-18, देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज के पास सुनील झा और आनंद झा की टीम व्यवस्थाओं को संभाल रही है।-कुटानी रोड पर रामबाला कुशवाह और संतोष राऊत के नेतृत्व में भव्य घाट तैयार हुआ है।
-असंध रोड थर्मल रजवाहे पर राजेंद्र यादव और हरिशंकर गुप्ता यहां पूजा और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं।
-सैनी कॉलोनी मनोहर पार्क में मुकेश झा और सीताराम झा के सान्निध्य में विशेष आयोजन होगा।-रिफाइनरी ददलाना नहर पर अरविंद कुशवाह और बीके दुबे की देखरेख में हजारों श्रद्धालु सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे।
-समालखा की ऑफिसर कॉलोनी में अस्थायी घाट पर छठ पूजा की जाएगी।
-यमुना में सनौली घाट पर छठ पूजा की जाएगी।
वर्जन :
छठ महापर्व के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। सभी संबंधित थाना प्रभारियों को इस संबंध में सख्त आदेश दिए जा चुके हैं। पर्व के दौरान किसी को असुविधा न हो, इसके लिए वाहन चालकों को भी निर्धारित रूट और नियमों का पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन

मेधा भूषण, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें