फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई मेडिकल के लिए दो डॉक्टरों के पास आरोपी को लेकर आई थी, दोनों को किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में कोरोना के 7 नए केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संक्रमित एएसआई के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस कर रही है। उसके संपर्क में आए 22 पुलिस कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 30 पुलिस कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया है। महिला एएसआई झगड़े के मामले के आरोपी को सिविल अस्पताल व समालखा अस्पताल में लेकर गई थी। वहां वो दो डॉक्टरों के संपर्क में भी आई। इसलिए सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। वहीं समालखा अस्पताल के डॉक्टर को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। जिस आरोपी को एएसआई ने कोर्ट में पेश किया था। उसके भी सैंपल भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 33 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

ये है राहत भरी खबर-
दत्ता कॉलोनी का रहने वाले वार्ड ब्वाय के कोरोना का पॉजिटिव मिलने के बाद उसकी मां समेत 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं दूसरी ओर धूप सिंह नगर में महिला व उसके बेटे के पॉजिटिव मिलने के बाद उसके तीन बेटों, पति, सास व ससुर की भी नेगेटिव रिपोर्ट आई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि इन सबको स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल अपनी निगरानी में रखा है। इनमें दोबारा सैंपल भेजे जा सकते हैं।
समालखा अस्पताल में डॉक्टर से ली थी एएसआई ने मोहर
एएसआई लता लड़ाई झगड़े के मामले में समालखा अस्पताल में भी कागजी कार्रवाई के लिए गई थी। यहां उसने डॉ. आशीष से अस्पताल की मोहर ली थी और वापस की थी। इसलिए डॉ. आशीष को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। दूसरी ओर वो आरोपी को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आई थी। यहां मेडिकल डॉ. नेहा ने किया। इसलिए एतियातन तौर पर डॉ. नेहा के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एएसआई जौरासी गांव में गई थी झगड़े के मामले में-
एएसआई लता 22 अप्रैल को एक झगड़े के मामले में गांव जौरासी में भी गई थी। यहां पर वो एक घंटा तक रूकी। गांव के पूर्व सरपंच ने स्वास्थ्य विभाग को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग एएसआई के संपर्क में आने के वाले लोगों को ट्रेस करने में जुट गया है।
बेटे के पॉजिटिव मिलने के बाद एएसआई के माता-पिता मिलने आए थे-
दिल्ली पुलिस के सिपाही सूरज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे माता-पिता गांव खुबडू से एएसआई लता से मिलने के लिए आ गए थे। माता-पिता यहां बेटी एएसआई के संपर्क में आ गए और संक्रमित हो गए। विभाग ने इनके भी सैंपल भेजे तो ये पॉजिटिव मिले। सोनीपत स्वास्थ्य विभाग ने गांव खुबडू को सील कर लोगों को क्वारंटीन कर दिया है।
- 313 लोगों ने बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से ली दवा
स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति बिना डॉक्टरों के परामर्श के मेडिकल स्टोर से खासी जुकाम व बुखार की दवा लेगा। मेडिकल स्टोर संचालकों को उसका पूरा पता व फोन नंबर नोट करना होगा। निर्देश आने के 4 दिन के अंदर शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर से 313 लोगों ने खासी बुखार व जुकाम की दवा ली है। मेडिकल स्टोर संचालकों ने यह रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन लोगों के पते पर जाकर इनकी जांच की है। इसके अलावा विभाग ने लोगों को निर्देश दिए हैं कि वह डॉक्टर के परामर्श के बाद ही मेडिकल स्टोर से दवा ले।
पुलिस लाइन की दो महिलाओं के भी लिए सैंपल-
पुलिस लाइन में महिला एएसआई लता की दो पड़ोसन महिलाओं के भी रविवार को सैंपल लिए गए है। इनके सैंपल जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिए हैं। सोमवार को इनके सैंपल की रिपोर्ट आएगी। बताया जा रहा है कि एएसआई ने महिलाओं के भी संपर्क में आई थी।
जिले में अब तक कोरोना के 12 केस, पांच ठीक होकर जा चुके घर-
जिले में कोरोना के अब तक 12 केस पॉजिटिव आए हैं। इनमें से पांच मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी स्वास्थ्य विभाग के पास धूप सिंह नगर से मां बेटा, दत्ता कॉलोनी से स्वास्थ्य कर्मी, एएसआई लता, उसके माता-पिता व भाई दाखिल है।
अभी 103 रिपोर्ट आनी बाकी है- डॉ. वर्मा
जिले में अब तक कोरोना के 12 केस पॉजिटिव आए हैं। कोरोना वायरस से संबंधित कुल 609 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 495 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। 103 रिपोर्टस का परिणाम अभी नहीं है। होम अंडर क्वारंटीन के तहत 773 घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं। अब तक 572 घरों में 2438 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। इसके अलावा डोर-टू-डोर सर्वे के लिए 928 आशावर्कर भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें