फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आगामी दिनों और सताएगी गर्मी, दो दिन बाद 45 डिग्री पहुंचेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम बदलने के साथ गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। सुबह तापमान सामान्य रहने के बाद दोपहर तक गर्मी अपना रूप दिखाने लगी है। मई के पहले पखवाड़े के समापन पर जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है। आगामी दो दिनों में तापमान बढ़कर 45 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार सुबह नौ बजे तक मौसम सामान्य रहा। इसके बाद तेज धूप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों ने गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए पानी और तरल पदार्थ पीने की सलाह दी है। उधर, मौसम के जानकार बताते हैं कि आगामी दिनों में तापमान 4-5 डिग्री बढ़ेगा।
विज्ञापन


बुधवार को तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह ढककर राहत पाते दिखाई दिए, जबकि घरों और बाजारों में भी लोग पंखा का सहारा लेकर गर्मी से बचने नजर आए। वहीं सड़कों से गुजर रहे राहगीर भी गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीते कई दिनों से गर्मी का प्रकोप अधिक बढ़ गया है। दो दिन बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पहुंचने की संभावना है। बढ़ती गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। दोपहर में छुट्टी होती है तो बच्चों को धूप में तपकर अपने घर पहुंचना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी से बचने के लिए राहगीर छाते का सहारा लेने लगे हैं।



बॉक्स
चिकित्सकों की सलाह
धूप व गर्मी से बचने के लिए चिकित्सकों ने बच्चों को धूप में न निकलने की सलाह दी है। मानव शरीर में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए जब तापमान बढ़ता है और शरीर पसीना बहाकर खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है, तो निर्जलीकरण हो सकता है, खासकर बच्चों में। गर्मी से घबराहट महसूस हो तो तुरंत शरीर को कूलडाउन करने की कोशिश करें। खुद को हाइड्रेट रखें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें। गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए पानी पीते रहें।
विज्ञापन




वर्जन-
आगामी एक सप्ताह तक लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गर्मी से बचाव के लिए अनावश्यक धूप में न निकलें। अधिक से अधिक पानी पीएं।
विज्ञापन

- डॉ. राजबीर गर्ग, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक, उझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें