फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लू के थपेड़ों और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, एक सप्ताह में 8 डिग्री चढ़ा पारा

Tue, 09 Jun 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
गर्मी से राहत के लिए नींबू पानी पीते लोग। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को दिनभर चली लू और शाम के समय बढ़ी उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि कूलर और एसी की हवा भी गर्मी से राहत देने में नाकाम साबित हुई। मौसम विभाग ने वीरवार को बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, एक सप्ताह के भीतर अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही, लेकिन यह भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला सकी।

लू और उमस भरी गर्मी के साथ-साथ घोषित और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सेक्टर-11 निवासी अंकुर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है और बिजली कटौती भी अधिक होने लगी है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह चार बजे से साढ़े पांच बजे तक बिजली गुल रहने से उनकी नींद प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि सुबह और रात के समय लगने वाले बिजली कटों के कारण पर्याप्त नींद नहीं हो पा रही, जिससे दिनभर की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गर्मी और बिजली कटौती दोनों ही जनजीवन पर असर डाल रहे हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि वीरवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना है।

यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उनके अनुसार, बारिश के बाद अधिकतम तापमान घटकर 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन




संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस)

दिन
अधिकतम
न्यूनतम

सोमवार
42
30

मंगलवार
43
31

बुधवार
41
29

वीरवार
37
24

शुक्रवार
32
24

शनिवार
32
26

रविवार
36
27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें