फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिन में गर्मी ने दिखाया रंग, शाम को बारिश से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम के तेज गर्मी और बारिश के बाद राहत के दोनों रंग शनिवार को देखने को मिले। दिनभर तेज गर्मी ने लोगों को सताया। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहा। यह पिछले दस दिन में सबसे अधिक रहा। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने तक को डर लग रहा था। शाम के समय तेज आंधी के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। बारिश के बाद करीब छह डिग्री कम हुआ। विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सूरज की पहली किरण पूरी गर्म निकली। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। दोपहर को 12 से तीन बजे तक 41 डिग्री तापमान रहा। यह अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। तीन बजे के बाद तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाने लगे। तेज आंधी ने एक बार तो जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिले के कई फीडरों से बिजली सप्लाई बंद हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कई पेड़ टूट गए। जिससे दूर शाम तक बिजली बाधित रही। सायं चार बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बारिश चली। इससे तापमान करीब छह डिग्री नीचे आकर 35 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें